समाचार सच, हल्द्वानी। विद्युत विभाग ने बिजली की चोरी पकड़ी है। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक विद्युत चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विद्युत विभाग कालाढूंगी चौराहा के उप खंड अधिकारी शशिकांत सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम विद्युत चोरी रोकने निकली। इस बीच टीम को इन्द्रानगर में बब्बू खान पुत्र मो9 हुसैन खान के मीटर में खपत के तहत कम विद्युत चालू होना मिला। इस पर मीटर को कब्जे में लिया गया और उसकी जांच की गई। जांच में मापक के आउट गोइंग के फेस पाइन्ट में एक अन्य तार लगाकर विद्युत चोरी होना पाया गया। इस पर विद्युत विभाग ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


