विद्युत विभाग ने बिजली चोरी कर रहे दो के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विद्युत विभाग की टीम ने दो स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। विभागीय तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। विद्युत वितरण उपखंड की टीम बिजली चोरी रोकने के लिए गश्त पर निकली। इस बीच टीम को खेड़ा गौलापार में हेम सुयाल व लक्ष्मी देवी पत्नी हरीश चन्द्र निवासी सुल्तान नगरी गौलापार के यहां बिजली चोरी होती पाई गई। दोनों विद्युत मीटर से पहले तार में कट लगाकर बिजली की चोरी कर रहे थे। विभागीय अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440