चेकिंग में बिजली चोरी पकड़ी, मामला दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विद्युत विभाग ने खीमपुर क्षेत्र में विद्युत चोरी चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक मकान में कटिया डालकर विद्युत चोरी की जा रही थी। जिसपर विद्युत वितरण उप खंड की ओर से मकान स्वामी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

बीते दिवस सोमवार को उपखंड अधिकारी विद्याभूषण जोशी, अवर अभियंता भगवत सिंह रौतेला और हमराह विनोद कुमार शाह ने खीमपुर क्षेत्र में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुशाल सिंह के मकान में कटिया डालकर विद्युत की चोरी की जा रही थी। अभियान टीम ने वहां से करीब 20 मीटर दो कोर केबल भी बरामद की है। विद्युत वितरण उप खंड की ओर से दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मकान स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   क्या राखी बांधते ही टूट जाए तो क्या ये संकेत अशुभ है? क्या पिछली राखी को उतारकर फेंक देना चाहिए या नहीं
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440