समाचार सच, देहरादून। बांसवाड़ा जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति पर हाथी ने हमला कर दिया है, जिसके परिणाम स्वरूप उक्त व्यक्ति को गंभीर चोटे आई है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बालावाला पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। घटना की उक्त जानकारी के अनुसार पुलिस को पता चला कि मदन सिंह, उम्र 73 वर्ष पुत्र लूंगी सिंह निवासी बांश कॉलोनी बालावाला थाना रायपुर देहरादून सुबह जंगल की ओर गये थे, जहां पर हाथी ने उन पर हमला कर उन्हें चोटिल कर दिया, जिन्हें उपचार के लिये 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा मदन सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में वन विभाग को भी जानकारी प्रदान कर दी हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













