रुद्रपुर सिडकुल में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस-पहचान अब तक नहीं

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सिडकुल क्षेत्र में झाड़ियों के बीच एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। पहले तो लोगों ने इसे सामान्य मामला समझा, लेकिन नजदीक जाकर देखने पर स्थिति गंभीर लगी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। मृतक के पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया युवक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।

यह भी पढ़ें -   भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, यौन शोषण मामले में नहीं मिली राहत

घटना की गंभीरता को देखते हुए पंतनगर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) दौलत राम वर्मा भी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आसपास के इलाकों में सघन पूछताछ के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में 'वन्दे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों की भव्य शुरुआत

पुलिस अब मृतक की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440