छोटी दीपावली पर दीपदान का विशेष महत्व, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
समाचार सच | अध्यात्म डेस्क। आज शनिवार, 7 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के बाद चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन दीपदान करने से पापों का शमन होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। छोटी दीपावली पर दीप जलाने और पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है।
आज का पंचांग
दिन: शनिवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: शरद
सूर्य राशि: तुला
मास: कार्तिक
पक्ष: कृष्ण
तिथि: त्रयोदशी सुबह 10:48 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी
नक्षत्र: चित्रा
सूर्योदय: सुबह 6:35 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:19 बजे
राहुकाल: सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:26 बजे तक
विशेष: नरक चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली
आज का राशिफल
♈ मेष राशि: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता तथा नया काम शुरू करने के योग हैं, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृष राशि: रुके हुए काम पूरे होंगे और परिवार में खुशियां आएंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है तथा रोजगार में बदलाव और यात्रा के योग बन रहे हैं।
♊ मिथुन राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रोजगार में बदलाव संभव है, हालांकि स्वास्थ्य और राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर सतर्क रहें।
♋ कर्क राशि: मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा, लेकिन मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
♌ सिंह राशि: करियर से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है और रुके हुए काम पूरे होंगे। रोजगार तथा व्यापार में संघर्ष करना पड़ सकता है। गणेश जी का स्मरण करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♍ कन्या राशि: परिवार में चल रहा तनाव दूर होगा और संतान संबंधी चिंता समाप्त हो सकती है। रोजगार में उन्नति या बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ और नई योजना बन सकती है।
♎ तुला राशि: मानसिक तनाव में कमी आएगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बन सकते हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
♏ वृश्चिक राशि: कार्यों की व्यस्तता बढ़ सकती है और अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा धार्मिक कार्यों में रुचि और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु राशि: पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे तथा विशेष सम्मान और राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है।
♑ मकर राशि: मानसिक तनाव दूर होगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू हो सकते हैं और करियर में अच्छी खबर मिल सकती है।
♒ कुंभ राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन संभव है। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
♓ मीन राशि: व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि तथा यात्रा के योग बनेंगे।
प्रस्तुति:
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



