धनतेरस पर बन रहा धन वर्षा का विशेष संयोग, खरीदारी से लेकर यम दीपदान तक जानिए शुभ मुहूर्त

खबर शेयर करें

6 नवंबर को मनाई जाएगी भगवान धन्वंतरि की जयंती, प्रदोष व्रत का भी संयोग; 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग वस्तुओं की खरीदारी बताई गई शुभ

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की धनतेरस तिथि इस बार कई शुभ संयोगों के साथ आ रही है। शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को भगवान धन्वंतरि की जयंती और धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दिन अमृत एवं हस्त नक्षत्र के साथ विष्कुम्भ योग तथा तैतिल और वणिज करण का संयोग बन रहा है। इसे धन-धान्य, सुख-समृद्धि और खरीदारी के लिए शुभ माना जा रहा है। इसी दिन प्रदोष व्रत का भी संयोग है।

धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन, वाहन और घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना पूरी होती है। वहीं शाम को मृत्यु के देवता भगवान यमराज की पूजा और दक्षिण दिशा में यम दीपदान करने का विशेष महत्व बताया गया है।

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी के लिए सुबह 7:55 बजे से सूर्यास्त तक का समय शुभ बताया गया है।
विशेष खरीदारी मुहूर्त: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:40 से दोपहर 12:28 बजे तक
राहुकाल: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
अन्य शुभ समय: दोपहर 12:00 बजे से रात 8:30 बजे तक
राहुकाल में लोहे और लकड़ी से बनी वस्तुओं की खरीदारी को मध्यम माना गया है।
12 राशियों के लिए कौन-सी खरीदारी रहेगी शुभ?

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, अब 60 नहीं मिलेगा 63 प्रतिशत डीए

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर अलग-अलग राशियों के जातकों के लिए कुछ विशेष वस्तुओं की खरीदारी शुभ बताई गई है।
♈ मेष: सोना, आभूषण और देव प्रतिमाएं खरीदना शुभ रहेगा।
♉ वृष: चांदी के बर्तन, वाहन और कृषि उपकरणों की खरीदारी लाभकारी मानी गई है।
♊ मिथुन: घरेलू सजावटी सामान, तांबे के बर्तन और वस्त्र खरीदना शुभ रहेगा।

♋ कर्क: सोने के आभूषण, वाहन, चांदी और भूमि संबंधी खरीदारी के योग शुभ बताए गए हैं।
♌ सिंह: रसोईघर से संबंधित सामग्री, वस्त्र, रत्न और वाहन खरीदना शुभ रहेगा।
♍ कन्या: चांदी के बर्तन, वाहन, कृषि उपकरण और वस्त्र खरीदना शुभ माना गया है।

♎ तुला: बिजली के उपकरण, सजावटी सामान, तांबे के बर्तन और अन्न की खरीदारी शुभ रहेगी।
♏ वृश्चिक: सोने-चांदी के आभूषण, देव प्रतिमाएं और वाहन खरीदना शुभ रहेगा।
♐ धनु: सोना, पीतल का सामान, कृषि उपकरण तथा भूमि-भवन संबंधी कार्यों के लिए अनुकूल योग बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, सुरेश भट्ट ने बच्ची नगर में जनता से साधा सीधा संवाद

♑ मकर: सोना-चांदी, वाहन, सजावटी सामान और घरेलू खाद्यान्न खरीदना शुभ रहेगा।
♒ कुंभ: तांबे के बर्तन, लकड़ी से बने उपकरण खरीदना और नया व्यवसाय शुरू करना शुभ माना गया है।
♓ मीन: सोना-चांदी, वाहन, सजावटी सामान, तांबे-पीतल के बर्तन और भूमि संबंधी उपकरण खरीदना शुभ रहेगा।

धनतेरस पर यम दीपदान का विशेष महत्व
धनतेरस की शाम प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा के साथ भगवान यमराज का पूजन और दीपदान करने की परंपरा है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार दक्षिण दिशा में यम दीपदान करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और परिवार की सुख-शांति की कामना की जाती है।

मान्यता है कि धनतेरस पर प्रदोष काल में दीपदान और यमराज की पूजा करने से रोग, शोक और जीवन की बाधाओं से मुक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसलिए इस दिन खरीदारी के साथ भगवान धन्वंतरि का पूजन और शाम को यम दीपदान भी विशेष महत्व रखता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440