धनतेरस और प्रदोष व्रत का संयोग, जानिए कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन
समाचार सच | अध्यात्म डेस्क। आज शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के बाद त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज धनतेरस और प्रदोष व्रत का विशेष संयोग है। इस अवसर पर भगवान धन्वंतरि और भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि के पूजन से आरोग्य की प्राप्ति होती है।
धनतेरस पर खरीदारी के साथ शाम को अकाल मृत्यु से बचाव की कामना के लिए यम दीपदान भी किया जाता है। इस दिन दक्षिण दिशा में दीप जलाकर यमराज की पूजा करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे रोग, शोक और कष्टों से मुक्ति तथा परिवार में सुख-शांति की कामना की जाती है।
आज का पंचांग
दिन: शुक्रवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: शरद
सूर्य राशि: तुला
मास: कार्तिक
पक्ष: कृष्ण
तिथि: द्वादशी सुबह 10:31 बजे तक, इसके बाद त्रयोदशी
नक्षत्र: हस्त
सूर्योदय: सुबह 6:34 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:20 बजे
राहुकाल: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
विशेष: धनतेरस, प्रदोष व्रत एवं यम दीपदान
आज का राशिफल
♈ मेष राशि: धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
♉ वृष राशि: व्यापार में रुका धन मिलने के योग हैं। रोजगार में संघर्ष रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन राशि: मित्रों से विशेष सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और नए काम की योजना बन सकती है। परिवार में खुशियां रहेंगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♋ कर्क राशि: रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी, हालांकि संतान को लेकर चिंता रह सकती है।
♌ सिंह राशि: रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से बातचीत में संयम रखें।
♍ कन्या राशि: रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव संभव है, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।
♎ तुला राशि: रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मानसिक तनाव और राजनीतिक उतार-चढ़ाव संभव है।
♏ वृश्चिक राशि: संकल्पित कार्य पूरे हो सकते हैं और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकता है।
♐ धनु राशि: परिवार में खुशियां रहेंगी और कोई विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है।
♑ मकर राशि: संतान संबंधी चिंता दूर होगी और लाभ के अवसर मिल सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें तथा अधिकारियों से विवाद से बचें।
♒ कुंभ राशि: रुके हुए काम पूरे होंगे और परिवार में सुखद माहौल रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में खर्च संभव है।
♓ मीन राशि: अचानक यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुति:
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



