बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के हेड बॉय कुणाल कार्की एवं हेड गर्ल नेहा चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय की संस्थापक श्रीमती निरूपमा भट्ट तलवारए चेयरपर्सन तिलकराज तलवारए प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती, उपप्रधानाचार्य एच. एस. बब्बर, सलाहकार महोदया श्रीमती केण् दत्ता, प्रशासनिक अधिकारी निशा सिंह, एचओडी श्रीमती अनीता बिष्ट सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र.छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती हिमानी जोशी ने कियाए जबकि कार्यक्रम की रूपरेखा शिक्षिका मिस वंदना ठाकुर एवं श्रीमती हिमानी जोशी द्वारा तैयार की गई।

यह भी पढ़ें -   क्रियाशाला समिति ने माघ माह में आयोजित किया खिचड़ी भोज, विधायक सुमित हृदयेश हुए शामिल

कार्यक्रम का आरम्भ कक्षा 11 के विद्यार्थियों शौर्य बिष्टए अनिरुद्ध जायसवाल एवं अर्चना पन्त द्वारा किया गया। इस अवसर पर पास्टर जोसफ ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की। समारोह में प्रार्थना, मंत्रोच्चार, काव्यपाठ, भाषण, युगल गीत, नृत्य एवं संगीत की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती ने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासनए परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं हेड बॉय एवं हेड गर्ल के उद्बोधनए शिक्षकों के आशीर्वचन, दुर्गा स्तुति, स्वागत गीत एवं समूह नृत्य ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया।

उपप्रधानाचार्य ने कार्यक्रम के समापन सत्र में सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 846 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मि. एवं मिस बियरशिवा प्रतियोगिता रहाए जिसमें रैम्प वॉकए प्रतिभा प्रदर्शन एवं प्रश्नोत्तर चरण आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में वंश पांडे को मि. बियरशिवा तथा नेहा चौधरी को मिस बियरशिवा घोषित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के समापन अवसर पर प्रधानाचार्या एवं उपप्रधानाचार्य द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। विद्यार्थियों द्वारा मोमबत्ती प्रज्ज्वलन कर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया गया। शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत ने कार्यक्रम को भावनात्मक ऊँचाई प्रदान की।

सौहार्दए स्नेह एवं अविस्मरणीय स्मृतियों के साथ विदाई समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440