समाचार सच (Samachar Sach)

निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर दी भावभीनी विदाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जिले में सफलता पूर्व कार्य करने वाले निरीक्षकों’ और उप निरीक्षकों को स्थानान्तरण पर भावभीनी विदाई गई तथा उनके कार्यकाल को भी सराहा गया। ज्ञात हो कि तत्कालीन आईजी अजय रौतेला के द्वारा निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का स्थानान्तरण कर दिया था। लेकिन इनकी तैनाती कुंभ मेले में लगा दी गई थी। मेला समाप्त होने के पश्चात आईजी अजय रौतेला का भी तबादला हो गया और कुमाऊं रेंज की कमान डीआईजी नीलेश आनंद भरणे क हाथों में आ गई। इसके बाद डीजीआई ने सभी स्थानान्तरित हुए निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को अपने तैनाती स्थल पर जाने के आदेश दे दिए। उनके स्थानान्तरण पर आज उन्हें भावभीनी विदाई गई। इस मौके पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एएसपी डा. जगदीश चंद, एसपी सर्वेश पवार, सीओ शांतनु पाराशर, कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने प्रभारी निरीक्षक भवाली योगेश उपाध्याय, एसओ मुखानी सुशील कुमार, एसओ चोरगलिया संजय जोशी, एसओ मुक्तेश्वर कुलदीप सिंह, चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव प्रताप सिंह नगरकोटी, मंगलपड़ाव चौकी देवेंद्र बिष्ट, मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह, टीपी नगर चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह, एसआई मुखानी कुमकुम धानिक व अन्य को प्रतीक चिन्ह भेंट किए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के लाखों श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगी फ्री हेल्थ वैन, 44 जांचें और कई नई योजनाओं का तोहफा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440