कर्मचारियों पर शराबियों ने किया हमला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आइडिया वोडाफोन की ओएफसी रिपयरिंग का काम कर रहे कर्मचारियों पर दर्जनभर शराबियों ने हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उन्होंने काठगोदाम पुलिस को तहरीर सौंप कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गौरीगंज जिला अमेठी हाल निवासी गंगापुर रोड गणेश गार्डन कालोनी रुद्रपुर निवासी भूपेन्द्र सिह पुत्र रामशरण सिह ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर में कहा गया है कि रानीबाग में आइडिया वोडाफोन कंपनी की ओएफसी लाइन रिपेयरिंग का काम चल रहा है। बीती 6 जुलाई को जब वह अपने दो साथियों के साथ ओएफसी रिपेयरिंग कर रहा था तभी शराब के नशे में धुत 10-12 अज्ञात युवक वहां आ धमके और उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने जान माल का खतरा बताते हुए उक्त युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -   मां की ममता को समर्पित रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440