आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही विधानसभा परिसर में मिलेगा प्रवेश : प्रेमचंद्र अग्रवाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। विधानसभा सत्र के दौरान कोरोना वैक्सीन की डबल डोज लगाए हुए 15 दिन का समय पूरा होने पर बिना आरटीपीसीआर टेस्ट के विधानसभा परिसर में प्रवेश मान्य होगा, यह बात शुक्रवार को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग की अपर सचिव सोनीका से बैठक करने के उपरांत कही।

अवगत करा दें कि विगत दिनों उच्च अधिकारियों के संग विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा की बैठक के दौरान निर्णय लिया गया था कि विधानसभा परिसर में प्रवेश करने वाले सभी सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही परिसर में प्रवेश मान्य होगा, बैठक में इस बात पर भी विचार किया गया था कि जिन लोगों को वैक्सीन की डबल डोज लग चुकी है उन्हें बिना आरटीपीसीआर टेस्ट के परिसर में प्रवेश दिया जाए।

इस सम्बंध में विधानसभा अध्यक्ष ने आज अपने कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य के अपर सचिव से बैठक की जिसमें अपर सचिव ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत किया कि सरकार द्वारा एक ऐसी एसओपी जारी है जिसमें डबल डोज लगाये हुए 15 दिन पूरे होने पर लोगों को बिना टेस्ट के राज्य में प्रवेश करने की अनुमति है, उसी एसओपी का पालन करते हुए विधानसभा सत्र के दौरान भी विधायकों, अधिकारियों कर्मचारियों, मीडियाकर्मियों एवं अन्य आगुंतको को भी बिना टेस्ट के परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें -   कामिका एकादशी पर जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के दौरान प्रवेश करने वाले सभी आगंतुकों से अनुरोध किया है कि वह अपने कोरोना वैक्सीन की डबल डोज का प्रमाण पत्र अवश्य लेकर आयें जिसको की सत्र के दौरान से पहले 15 दिन पूरे हो चुके हो।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों को डबल डोज नहीं लगी है उन्हें टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना आवश्यक होगा तभी परिसर में प्रवेश की अनुमति प्राप्त होगी। श्री अग्रवाल ने यह भी कहा है कि जिन लोगों को डबल डोज लगाने के बावजूद भी कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो भी उन्हें आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी आवश्यक होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, पहाड़ों में बढ़ा खतरा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440