लॉक डाउन में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलते ही लगी लोगों की भीड़

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। लॉक डाउन में मंगलवार को आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलते ही लोगों की भीड़ लग गयी। शासन द्वारा आज आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी का समय प्रातः 7 बजे से प्रातः 10 बजे तक था। बताया जा रहा है कि
अब आगामी 31 मार्च तक सुबह सात से दस बजे तक ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, एटीएम और बैंक खुलेंगे। सरकार ने आवश्यक सेवाओं के तहत पेट्रोल पंप खुले रखने के निर्देश दिए हैं। रसोई गैस की होम डिलीवरी ही की जा सकती है।

हल्द्वानी महानगर में सुबह सात बजे जब आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली तो सब्जी मंडी और किराने की दुकान में लोगों की भीड़ जमा हो गई। रिक्शे में भर कर लोग राशन और सब्जी ले गए। पेट्रोल पंप में दुपहिया और चौपहिया वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हालांकि पेट्रोल पंप पूरी दिन खुले रहेंगे। देहरादून, हरिद्वार, रूद्रपुर, नैनीताल, सहित अन्य शहरों में भी यही हाल दिखाई दिया।

इधर अल्मोड़ा के चौखुटिया में मालदीव से पहुंचे चंदन सिंह नेगी के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अमित रतन के नेतृत्व में टीम ने जांच की। सभी रिपोर्ट व कागजात भी चौक किए। बताया कि कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए है। चौदह दिन तक घर से बाहर न निकलने के सख्त निर्देश दिए है। चौखुटिया तहसील क्षेत्र में विदेश से आए कुल छह लोगों में से तीन की मॉनिटरिंग हो रही है। जबकि तीन लोग दिल्ली में मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उधर हरिद्वार में उज्जैन से आए 12 यात्री 3 दिन पहले अस्थि विसर्जन करने आए थे, गाड़ियां बंद हो जाने के चलते घर नहीं लौट पा रहे हैं। प्रशासन को अपनी पीड़ा बताई। एसडीएम समस्या का समाधान कराने में जुटी।

गम्भीरता से नहीं ले रहे हैं कोरोना को : नवीन वर्मा

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि हम लोग कोरोना वायरस जैसी महामारी को गम्भीरता से नहीं ले रहे है जबकि हमें इसकों गम्भीरता से लेते हुए लॉकडाउन के समय अपने-अपने घरों में ही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब इटली जैसा देश चिकित्सा क्षेत्र में दूसरा स्थान रखता है वह भी इस महामारी पर काबू नहीं कर पाया। वही हमारा देश चिकित्सा के क्षेत्र में काफी पीछे है। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि उक्त कोरोना वायरस एक दूसरे के संपर्क में आने से तेजी से फैलता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमें सरकार का पूरा सहयोग करते हुए लॉकडाउन के समय अपने-अपने घरों में ही रहना चाहिए। जिससे हम कोरोना वायरस जैसी महामारी को रोकने में सफल हो सके।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

खरीददारी करते वक्त दूरी जरूरी : राजीव जायसवाल

समाचार सच, हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के नगर महामंत्री राजीव जायसवाल ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने के लिए जनता पूर्ण समर्थन दे रही हैै। वही उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा जिसमें बाजार खोलने का तय किया है उस समय बाजारों में खुली दुकानों पर सामान लेने हेतु लोगों का झुंड जैसा नजर आ रहा है। जो इस महामारी से बचने के लिए उचित नहीं है। पुलिस प्रशासन को अपने माध्यम से जरूरी समान लेने आए व्यक्ति को समझाने एवं सामान लेते समय भीड़-भाड़ न करने की अपील करे जिससे इस महामारी से बचा जा सके। क्योंकि इसमें कम से कम एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति की दूरी एक मीटर होनी चाहिए। लेकिन लोग इसको दर किनार कर दुकानों पर भीड़ जमा करते दिखायी दे रहे है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440