समाचार सच, हल्द्वानी। यहां बुधवार को खोये मोबाइल फोन के सिम बंद कराने के बाद भी हजारों की ऑनलाइन शॉपिंग करने का मामला प्रकाश में आया हैं। खोये हुए मोबाइल फोन के माध्यम से एक व्यक्ति के नाम पर हजारों की शॉपिंग कर ली गयी है। पीड़ित व्यक्ति ने उक्त मामले की पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां हनुमान मंदिर कुसुमखेड़ा निवासी रघुवीर सिंह रावत पुत्र शेर सिंह रावत का मोबाइल फोन 21 मार्च 2019 को बाजार में कहीं खो गया था। रघुवीर ने काफी खोज ढूंढ के बाद मोबाइल में मौजूद दोनों सिम कार्डों को बंद करा दिया था। उसका कहना है कि उसके फोन में मौजूद सिम कार्डों में से एक बजाज फाईनेंस कंपनी एप से जुड़ा था। उक्त सिम से उसके नाम पर अज्ञात युवक द्वारा 6 हजार रूपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली गई। इसका पता उसे स्टेट बैंक से फोन आने पर पता चला। उसने इस मामले में पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


