समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। तेज़ी से भागती ज़िन्दगी में हम अपने स्वास्थ को लेकर बहुत ज्यादा नहीं सोचते और कुछ भी खाने पीने लगते हैं। दिन के 24 घंटे काम करने की कोशिश में लगे रहते हैं ताकि ज़ादा पैसा कमाया जा सके। कड़ी मेहनत करते-करते ये भी भूल जाते हैं कि हमारी सेहत का क्या होगा। सुबह न घर से कुछ खा पी कर ऑफिस के लिए निकलते हैं और न ही दिन में कुछ खाने का ध्यान रहता है। काम करना अच्छी बात है लेकिन कुछ भी खा लेना और और समय पर खाना न खाना भी बहुत सारी बिमारियों को दावत देता है। ठंड के मौसम में गुड़ खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। खास बात है कि गुड़ का इस्तेमाल कई तरह से भी किया जा सकता है। कुछ लोग गुड़ के साथ अपना पूरा खाना खा लेते हैं तो कुछ लोग खाना खाने के बाद मीठे के नाम पर गुड़ का सेवन करते हैं। वहीं कुछ लोग सर्दियां आते ही गुड़ की चाय पीना भी बहुत पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है गुड़ का सेवन अगर आप खाली पेट सुबह सुबह गर्म पानी के साथ करेंगे तो भी सेहत को कई फायदे होंगे। जानें खाली पेट गर्म पानी के साथ गुड़ खाने से शरीर को क्या क्या फायदे होते हैं।
ऐसी लाइफस्टाइल हमारे शरीर के लिए बहुत ही घातक साबित हो सकती हैं। ऐसी ज़िन्दगी जीने वालों को पेट समबन्धी समस्याएं पहले घेरती हैं। अगर आप भी ऐसी ही लाइफस्टाइल के आदी हैं तो आज हम आपको गुड़ के कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं जो आपकी सेहत के लिए किसी रामबाड़ से कम नहीं है।
-गुड़ खाने से शरीर के हानिकारक और विषैले तत्व बाहर निकलते है जिससे शरीर की सफाई होती है। लेकिन इस बात का हमेशा ध्यान रखें के गुड़ की जगह चीनी का इस्तेमाल न करें क्योंकि चीनी यानी शक्कर से शरीर में एसिड की मात्रा में बढ़ोतरी होने लगती है जो हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं है।
-रोज़ सुबह गुड़ खाने की आदत डालें क्यूंकि सुबह-सुबह हर रोज खाली पेट गुड़ खाकर गर्म पानी पीने से शरीर का स्टेमिना बढ़ता है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शारीरिक कमजोरी जड़ से खत्म होती है। वहीं आपको बता दें की अगर आपको किसी भी तरह की सांस, दमा आदि की समस्या है तो सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन जरूर करें।
-अगर आप सुबह के समय खाली पेट गुड़ खाकर गर्म पानी पी लेते हैं तो शरीर का पाचन तंत्र ठीक रहता है जिससे भोजन का पाचन अच्छे से होता है। इतना ही नहीं इससे पेट से जुड़ी हर तरह की समस्या जैसे गैस, एसिडिटी, कब्ज आदि से हमेशा के लिए छुटकारा मिलता है।
पेट से संबंधित परेशानी होगी दूर
कई लोगों को कब्ज की समस्या होती है। ऐसे में अगर वो खाली पेट गुड़ के साथ गर्म पानी को पीएं तो उन्हें इस समस्या में जल्द से जल्द राहत मिल जाएगी। गुड़ और गर्म पानी पाचन प्रक्रिया को तेज करता है और शरीर में मौजूद एंजाइमों को बढ़ाकर खाने को डाइजेस्ट कराने में भी सहयोग करता है।
मसूड़े में दर्द और सूजन में राहत
कई लोगों को मसूड़े में दर्द और सूजन की शिकायत रहती है। ऐसे लोगों को गर्म पानी के साथ गुड़ जरूर खाना चाहिए। इससे मुंह में छुपे बैक्टीरिया कम होते हैं और दातों की सड़न के अलावा कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
नींद ना आने की समस्या में दिलाएगा राहत
कई लोगों को रात में नींद ना आने की समस्या होती है। ये समस्या लोगों को इस वजह से भी ज्यादा होती है क्योंकि वो तनाव से ग्रसित होते हैं। ऐसे में अगर आप सुबह खाली पेट गुड़ और गर्म पानी का सेवन करें तो सेहत के लिए अच्छा होगा। ये तनाव को कम कर नींद ना आने की समस्या में राहत दिलाएगा।
वजन करता है कम
कई लोगों को बढ़े वजन से दिक्कत होती है। ऐसे में अगर आप गुड़ के साथ गुनगुने पानी को पीएं तो आपकी ये समस्या जल्द खत्म हो जाएगी। गुड़ में विटामिन बी1, बी 2 और विटामिन सी के अलावा मैग्नीशियम, आयरन और पोटैशियम होता है। ये सभी शरीर को ऊर्जा देते हैं, साथ ही फैट को बर्न करने का भी काम करते हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



