बन जाएगा हर बिगड़ा काम! अगर करें ये

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हममे से कई ऐसे लोग होते हैं, जो कई मुश्किलों का सामना कर रहे होते हैं, लेकिन फिर भी उनका चेहरा आपको मुसकुराता हुआ ही दिखाई देगा। आपको साथ भी ऐसा ज़रूर हुआ होगा कि अचानक से सारी मुसीबतें एक साथ आ खड़ी होती है और आपको यह समझ नहीं आता है कि भला कैसे इन मुसीबतों का सामना किया जाए या इनसे छुटकारा पाया जाए।
यूं तो मुसीबतें कभी किसी को बताकर नहीं आती है लेकिन हां जब यह एक साथ झूंड में आ जाती है तब इंसान बहुत हैरान और परेशान सा हो जाता है और वह अपने जीवन से तंग आ जाता है। देखा जाए तो इंसान कभी चौन से नहीं जी पाता है३ कोई ना कोई मुसीबत उसे घेरे रहती है।
अगर आप भी अपनी मुसीबतों से बहुत दुखी हो चुके हैं और इनसे कैसे निजात पाए यह समझ नहीं पा रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे खास उपाय हैं, जिन्हें अगर आप फॉलो करेंगे तो आपको सफलता ज़रूर से प्राप्त होगी।
गीता या सुंदर कांड
मुसीबतों से छुटकारा पाने के लिए आप यह पहला उपाय आज़मा सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर आप रात को सोते समय अपने तकिए के नीचे गीता या सुंदरकांड को रखकर सोते हैं तो आपको ना सिर्फ अच्छी नींद आएगी बल्कि आप अपने कार्य में प्रगति भी खूब करेंगे। यही नहीं, आप अपने कार्यक्षेत्र में भी खूब सफलता हासिल कर सकते हैं।
मूली
आप आश्चर्य में पड़ गए होंगे कि भला यह खाने वाली चीज़ आपकी मुसीबत को कैसे दूर भगा सकती है? दरअसल, वास्तु शास्त्र के अनुसार मूली का उपाय बहुत खास होता है। कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति रात को अपने तकिए के नीचे मूली रखकर सोता है और फिर सुबह उठकर उसी मूली को भगवान शिव की शिवलिंग पर चढ़ाता है तो इससे राहू के दोष दूर हो जाएंगे और कामयाबी उस इंसान के कदम चूमेंगी।
मूंग के दाल
अगर मुसीबत का कारण पति व पत्नी के बीच टकराव है तो, आपके लिए मूंग के दाल का खास उपाय बड़ा लाभकारी सिद्ध होगा। कहते हैं वह महिलाएं या फिर पुरुष जिनकी अपनी पार्टनर के साथ बिल्कुल भी बनती है, उन्हें याद से मंगलवार की रात को मूंग के दाल को किसी हरे रंग के कपड़े में बांधकर तकिए के नीचे रख दें। वहीं, अगले ही दिन इस कपड़े को किसी कन्या को दान कर दें या फिर घर के पास मौजूद दुर्गा मंदिर में रख दें। कहते हैं इस उपाय को करने से पति व पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है और फिर इससे आपकी आय में भी वृद्धि ज़रूर होगी।
तांबे के बर्तन में जल
याद से रात को सोने से पहले घर में रखें तांबे के बर्तन में जल रखकर ही सोए और फिर अगले दिन सुबह उठकर उसी जल से अपना चेहरा साफ कर लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर चमक आएगी। बचे हुए जल को आप किसी गमले में डाल दें।

यह भी पढ़ें -   ११ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440