शहीदों को सम्मान दिलाने को पूर्व सैनिकों मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से

खबर शेयर करें

-भगत के त्वरित कार्यवाही से पूर्व सैनिक ख़ुश
-काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बन रहें शहीद स्मारक पर सभी शहीदों के नाम न लिखें जाने से नाराज थे पूर्व सैनिक

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बन रहें शहीद स्मारक पर सभी शहीदों के नाम न लिखें जाने से नाराज पूर्व सैनिक गुरूवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बंशीधर भगत से मिले और शहीदों को सम्मान दिलाये जाने की मांग की।

गौरतलब है कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर निर्माण हों रहें शहीद स्मारक केवल उन्हीं शहीदों का नाम अंकित होने हैं जो उत्तराखंड राज्य बनने के बाद शहीद हुए हैं। इस बात की सूचना मिले तो इस पर सभी सैनिकों ने आपत्ति जताई और इस बावत कर्नल बी डी काण्डपाल, कर्नल एल के रावल और मेजर बीएस रौतेला विगत दिन रेलवे स्टेशन गये और निर्माण एजेंसी के अधिकारियो से मिले। निर्माण एजेंसी के अधिकारियो ने उन्हें बताया कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद हुए शहीदों के नाम ही इस स्मारक मे अंकित किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

गुरूवार को कर्नल एलके रावल के नेतृत्व मे गौरव सेनानियों का एक प्रतिनिधित्व मण्डल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बंशीधर भगत से मिला और उन्हें उक्त संबंध से अवगत कराते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि पहले के शहीदों के नाम अंकित न होने पर उन शहीदों के बलिदान का अपमान होगा। मेजर बीएस रौतेला ने पूरे स्मारक और राज्य के शहीदों के बारे मे विस्तार से बताया। इस दौरान पूर्व सैनिकों चेताया भी अगर उनकी मांग को दर किनार किया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सैनिकों के मन की पीड़ा सुनकर श्री भगत ने उन्हें आश्वासन देते हुए इस संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुए रेलवे के उच्च अधिकारियों से दूरभाष से वार्ता की। रेलवे के अधिकारियों ने भी बहुत ही सकारात्मक रुख अपनाते हुए पूर्व सैनिकों को उनकी मांग पूरी करने का भरोसा दिया हैं।

वार्ता में लेफ्टि कमांडर नित्या नन्द त्रिपाठी, मेजर कुंवर सिंह महार कैप्टन बीएस पोखरिया खीम सिंह भाकुनी, कैप्टेन ज्वाला दत्त पंत, कैप्टन खुशाल सिंह रावल, कैप्टन महेंद्र सिंह कोश्यारी, कैप्टन केएस कन्याल, कैप्टन खिला नन्द चिलकोटि, कैप्टेन सुरेश भटट, सूबेदार मेजर गोविन्द सिंह बर्ती, सूबेदार मेजर हरीश बिष्ट, नायब सूबेदार उमा कांत पाठक सहित कई पूर्व सैनिक और सैन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440