स्व राजीव मोहन की अनुकरणीय सेवाएं हमेशा याद रखी जाएगी : पुलिस महानिदेशक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। जनपद नैनीताल में अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल के पद पर तैनात राजीव मोहन के निधन पर आज पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी तथा उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस में उनके द्वारा दिये गये अभूतपूर्व योगदान को याद किया गया। स्व राजीव मोहन विगत 29 दिसंबर से कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित थे तथा प्राथमिक उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उपचाराधीन थे। परंतु कोरोना संक्रमण से उनकी स्थिति अत्यधिक गंभीर होने के कारण डॉक्टरों के परामर्श अनुसार वे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन थे। स्व राजीव मोहन कोरोना संक्रमण से लगभग 21 दिन तक एक योद्धा की तरह लड़ते हुए 19 जनवरी को वीरगति को प्राप्त हुये। अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने कहा कि हम स्व राजीव मोहन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में सबसे बड़ा बलिदान दिया। इस कठिन समय में स्व राजीव मोहन की अनुकरणीय सेवाएं हमेशा याद रखी जाएगी। उत्तराखण्ड पुलिस उनके व उनके स्वजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं, ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं उनके स्वजनों को इस दु:खद घड़ी का सामना करने की शक्ति प्रदान करें। कोविड के विरूद्ध इस लड़ाई में उत्तराखण्ड पुलिस के दो हजार कर्मी संक्रमित हुए हैं, जिनमें से कुल 07 कर्मियों की मृत्यु हुई है। किसी राजपत्रित अधिकारी की कोविड से हुई यह पहली मृत्यु है। उक्त अवसर पर अभिनव कुमार अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, अमित सिन्हा पुलिस महानिरीक्षक पीएम, वी मुरूगेशन पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, एपी अंशुमान पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा, पूरन सिंह रावत पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण, पुष्पक ज्योति पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   कांग्रेस की रैली से लौट रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख की सड़क हादसे में मौत, कांचुला पुल के पास खाई में गिरी कार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440