उत्तर भारत में भीषण गर्मी! दिल्ली में तापमान पहुंचा 49 डिग्री, मौसम विभाग के अनुसार इस दिन से मिलेगी राहत…

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेन्सी)। वर्तमान में भारत इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है। सोमवार को राजधानी नई दिल्ली के मंगशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नजफगढ़ में 48.6 डिग्री, नरेला में 48.4 डिग्री, पीतमपुरा में 47.6 डिग्री, पूसा में 47.2 डिग्री और जफरपुर में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा शुक्रवार को दिल्ली के सफरजंग में 45.1, पालम में 46, रिज में 46.3 और आयानगर में 46.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें -   ११ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अगले तीन दिन तक अभी देशवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तीन दिनों के बाद नॉर्थ वेस्ट इंडिया और देश के मध्य भाग को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -   ११ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

आईएमडी चीफ मृत्युंजय महापात्र ने सोमवार को जानकारी कि भीषण गर्मी का सामना कर रही राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली सहित नॉर्थ वेस्ट भारत के लोगों को 30 मई के बाद भीषण लू से राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में भीषण लू चल रही है और यह अगले तीन दिनों तक जारी रह सकती है, लेकिन 30 मई से इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम होगी, क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440