चट्टान के गिरने से दो जेसीबी आपरेटर सहित एक इंजीनियर की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, गोपेश्वर/देहरादून (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे पर अचानक पहाड़ी से चट्टान गिरने से दो जेसीबी आपरेटर सहित एक इंजीनियर की मलवे में दबने से दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि उक्त हादसा बदरीनाथ हाइवे पर मार्ग चौड़ीकरण के कार्य के दौरान हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शवों को मलबे से निकाल शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली में चाडे के समीप बदरीनाथ हाईवे पर मार्ग चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था। शनिवार को सुबह करीब पांच बजे अचानक पहाड़ी से बोल्डर हाईवे पर गिरने लगे और वहां काम कर रहे तीन लोग मलबे में दब गये। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने लोगों की मदद से मलबे में दबे तीन लोगों निकाला। लेकिन उनकी तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार मरने वाले तीन लोगों में दो जेसीबी आपरेटर और एक इंजीनियर है। समाचार लिखे जाने तक आवश्यक कार्यवाही कर शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440