कारगिल युद्ध के शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री श्रीकांत माधव वैद्य ने देहरादून में आयोजित एक सम्मान समारोह में ऑपरेशन विजय के शहीद परिवारों को सम्मानित किया। श्री वैद्य ने कारगिल युद्ध के शहीदों के परिवारों से मुलाकात की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल संजीव खत्री वीएसएम, जीओसी उप क्षेत्र देहरादून उपस्थित थे। मातृभूमि की रक्षा करने वाले सैनिकों द्वारा ऑपरेशन विजय के दौरान राष्ट्र की सेवा में किए गए सर्वाेच्च बलिदान के लिए श्रद्धांजलि स्वरूप इंडियनऑयल ने शहीदों के परिवारिजनों द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय-।। के तहत उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पेट्रोल पंप और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप को सम्मानित किया। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, श्री वैद्य ने ‘स्मरण की दीवार’ – एक दीवार जिस पर युद्ध नायकों की तस्वीरों को दर्शाया गया है पर दीप प्रज्ज्वलित किया। राजकुमार दुबे, कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख, इंडियनऑयल, उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय-।।, श्री अजय गर्ग, सीजीएम (आरएस), यूपीएसओ ।।, भारतीय सशस्त्र बलों और इंडियनऑयल के वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम मे उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   09 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

अपने संबोधन के दौरान इंडियनऑयल के अध्यक्ष ने कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के बलिदान की सराहना की और शहीदों के परिवारों को पुनर्वास प्रदान करने के लिए इंडियनऑयल द्वारा किए गए अथक प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि इंडियन ऑयल पहले इंडियन फिर ऑयल के मूल मंत्र के साथ राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित है और इंडियन ऑयल द्वारा युद्ध के नायकों के परिवारों के लिए आजीविका का स्रोत सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रयास इसके परिचायक हैं।
सभा को संबोधित करते हुए मेजर जनरल संजीव खत्री ने करगिल युद्ध के दौरान इंडियनऑयल के प्रयासों की सराहना की और शहीदों के परिवारों की आजीविका हेतु इंडियनऑयल द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर श्रीकांत माधव वैद्य ने इस अवसर पर उपस्थित भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व अधिकारियों को नवीनतम कंपोसीट एलपीजी सिलेंडर भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें -   09 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440