क्रांतितीर्थ कार्यक्रम में हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजन हुए सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। क्रांतितीर्थ कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च ऑन डेवलपमेंट एंड चेंज, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के साथ मिलकर पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम के रूप में क्रांति तीर्थ कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

यहां आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व निदेशक संघ लोक सेवा आयोग प्रदीप जोशी जी, विशिष्ट अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट श्रीमान नीरज शारदा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तौलिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जम्मू कश्मीर अध्यन केंद्र के निदेशक आशुतोष भटनागर ने कहा कि इतिहास के पन्नो में अनाम अज्ञात और अल्पज्ञात बलदानी जिन्होंने अपना सर्वस्व देश की स्वतंत्रता स्वराज और स्वधर्म के लिए समर्पित कर दिया उन्हें सदैव याद रखना और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करना हर भारतीय का धर्म है।
देश के लिए शहीदों के योगदान पर चर्चा करते हुए उन्होंने शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रेरणा शहीदों से अगर हम नहीं लेंगे, आजादी ढलती हुई सांझ हो जाएगी, वीरों की पूजा हम नहीं करेंगे तो वीरता बांझ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का आंदोलन 1857 से प्रारम्भ होकर 1947 तक ही नहीं चला बल्कि आजादी का आंदोलन इस्लामी आक्रमणकारीयों के भारत में प्रवेश से प्रारम्भ हो गया था। बच्चों को वास्तविक व पूर्ण इतिहास पढ़ाया जाना आवश्यक हैं ताकि उन्हें भारत के वास्तविक नायकों का पता चल सके। युवाओं का आदर्श कौन हैं इससे युवाओं के भविष्य का व उसकी दिशा दशा का निर्धारण होता हैं।

यह भी पढ़ें -   होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है, जानें होलिका दहन पर भद्रा कितने बजे से होगी शुरू

क्रांतितीर्थ कार्यक्रम में भारत माता की स्वतंत्रता में अपना अमूल्य योगदान देने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भूपाल सिंह खाती, कमला पति दुमका, हरी दत्त गर्जाेला, नंदन सिंह बिष्ट, शिव नारायण सिंह नेगी, दान सिंह बिष्ट, लोकमणि शर्मा, दुर्गा दत्त दुर्गापाल, लक्ष्मी दत्त पांडे, जोगा राम आर्य, मोहन सिंह मेहता, संत राम शर्मा, शंकर दत्त पंत, केशर सिंह नेगी, रामदत्त डाल, ब्रज मोहन पांडे, तारा दत्त पांडे, सीता वर पंत, गंगा दत्त पांडे, शिवराज सिंह फर्त्याल, लक्ष्मी दत्त गुणवंत, गौरी दत्त पांडे जी के स्वजनों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें -   बहराइच नरसंहार: सनकी भाई ने कुल्हाड़ी से उजाड़ा अपना ही परिवार, माता-पिता समेत 4 की हत्या

कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव सुरेश पांडे जी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्रांतितीर्थ आयोजन समिति हल्द्वानी में संयोजक भगवानसहाय अग्रवाल, सह संयोजक विवेक कश्यप, सह सचिव श्रीमती विमला भट्ट, कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद्र बेलवाल सहित समिति के संरक्षक डॉक्टर नीलांबर भट्ट, समरपाल, अमरनाथ जोशी, प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी श्री उमेश शाह, अतुल अग्रवाल, एडवोकेट प्रदीप लोहनी, विनीत अग्रवाल ने बखूबी निभाई।
कार्यक्रम में इनके अलावा मुख्य रूप से मेयर डॉ जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरमवाल, मोहन पाठक, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, दिनेश खुल्वे, हेमंत द्विवेदी, गोधन सिंह धोनी, सूरज प्रकाश तिवारी, कमलेश त्रिपाठी, सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440