सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर हुई कोरोना संक्रमित, आईसीयू में भर्ती

खबर शेयर करें

समाचार सच, मुम्बई। सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित हो गई हैं जिन्हें मुंबई के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उक्त जानकारी उनके परिवार ने दी।

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गई हैं। संक्रमित होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आईसीयू में एडमिट कराया गया है। फैमिली ने बताया है कि लता जी को हल्के लक्षण हैं, लेकिन उनकी तबीयत ठीक है।

जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। परिवार का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक है, लेकिन उम्र के लिहाज से ऐहतियातन उन्हें आईसीयू में रखा गया है। उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें -   2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, सुरेश भट्ट ने बच्ची नगर में जनता से साधा सीधा संवाद

लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने न्यूज एएनआई को उनकी हेल्थ की जानकारी देते हुए ये भी अपील है कि उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करें। उन्होंने कहा, ‘प्लीज हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और दीदी को अपनी प्रार्थना में रखें।’

जानकारी के मुताबिक, 92 साल की सिंगर को साल 2019 में नवंबर महीने में सांस लेने में तकलीफ हुई थी। तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालांकि, सेहत में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। बता दें कि उस समय भी देश कोविड से जूझ रहा था।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान, 6 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों की नो एंट्री, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

लता मंगेशकर ने पिछले साल सितंबर में अपना 92वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए हर तरफ से शुभकामनाएं आई थीं। लता जी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं, जहां वो अक्सर अपने फैंस के लिए पुरानी तस्वीरें और दिलचस्प किस्से शेयर करती नज़र आती हैं। लता मंगेशकर पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड और नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440