Farmers honored on completion of 4 years of Kisan Samman Nidhi
समाचार सच, हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के द्वारा किसान भाइयों के हित में चलाई जा रही किसान सम्मान निधि को 4 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ‘नमो किसान सम्मान दिवस’ (Namo Kisan Samman Divas) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा नैनीताल द्वारा एक दर्जन किसानों को सम्मानित कर उनका हौसला बढाया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि लालकुआं के विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी ने देश के गरीब किसानों की पीड़ा को समझा और किसान सम्मान निधि योजना के लागू हो जाने से करोड़ो किसानों की स्थितियों में बदलाव आया है। कहा कि भाजपा किसानों की सच्ची हितैषी है। मुख्य वक्ता के रूप में किसान मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा की सरकार ने सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य किया है जिसमें समाज के हर वर्ग का विकास शामिल है। किसान खुशहाल हों और उन्हें उत्पाद का उचित मूल्य मिले इस दिशा में सरकार गंभीर है। केन्द्र सरकार के बजट में किसान हितों के लिये अनेक प्राविधान किये गये हैं।
कार्यक्रम आयोजक किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप कुकसाल ने सभी अथितियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनते हुये प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की घोषणा कर उसे जमीनी धरातल पर लागू कराया। यह योजना मध्यम और लघु सीमान्त किसानों के लिये वरदान साबित हो रही है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपाईयों ने देश के अन्नदाता किसानों की तरफ से इस योजना को चलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विशेष आभार और धन्यवाद भी प्रकट किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाधक्ष आनन्द सिंह दरम्वाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश खुल्बे, मंडल अध्यक्ष दीपक बहुगुणा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तारा सिंह नेगी, मंडल अधक्ष गोलापार मनमोहन गड़कोटी कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष बिंदुखत्ता दीपक जोशी, जिला कार्यकारणी सदस्य रविन्द्र बाली, अनिल पाण्डे, भैरव दत्त खोलिया, हिमांशु जोशी, नागेश गुप्ता, मदन जोशी, अतुल शर्मा, रब्बू मेहरा, देवेंद्र दरमवाल सहित आदि भाजपाई नेतागण मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















