किसानों को किया गया दलहन के प्रति जागरूक

खबर शेयर करें

विश्व दलहन दिवस पर मूंग के दाल के बीजों का वितरण

समाचार सच, हल्द्वानी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तत्वाधान में विश्व दलहन दिवस पर ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन बहुद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति कुंवरपुर में किया गया। इस दौरान किसानों को दलहन के प्रति जागरूक किया गया और कृषि में दलहन की आवश्यकता एवं उपयोगिता के बारे में बताया गया।

बतौर मुख्य अतिथि प्रगतिशील कृषक नरेंद्र सिंह मेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि दालों की जितनी आवश्यकता भोजन के लिए होती है। उतनी ही भूमि की उर्वरा शक्ति को नियंत्रित करने के लिए होती है। इसलिये किसानों को अपनी फसलों में दलहन को भी स्थान देना चाहिए इसके दो फायदे हैं एक तो भोजन में दाल की कमी को पूरा किया जा सकता साथ ही अपनी जमीन में नाइट्रोजन को बरकरार रखने में दालों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है अतरू सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों में किसानों को सहयोग देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   सीपीएस किड्स स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने मुख्यअतिथि एवं समस्त आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए समिति के क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

यह भी पढ़ें -   सीपीएस किड्स स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न

इस दौरान योजना को मूर्त रूप देने के लिए किसानों को जायद की फसल हेतु मूंग के दाल के बीजों का भी वितरण किया गया। गोष्ठी में 60 शिक्षक बंधुओं ने प्रतिभाग किया जिन्हें समापन पर मूंग दाल के बीजों का किट दिया गया।

गोष्ठी का संचालन न्याय पंचायत प्रभारी सीपी चौहान ने किया। मुख्य रूप से उपस्थित कृषक बंधुओं में राजेंद्र चुफाल, हेमंत बगड़वाल, प्रधान किशोर चुफाल, दीवान सिंह सम्मल, हरेंद्र बिष्ट, जीवन अधिकारी, यशवंत सिंह मेहरा, अश्वनी मेहरा, पूरन कोटलिया, दीपक मेहरा, कृषि विभाग से अरुण श्रीवास्तव, सर्वेश पाल, हरीश जोशी सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440