देवभूमि में फासीवाद नहीं चलेगा, निर्दाेषों पर फर्जी केस बर्दाश्त नहींः विधायक सुमित हृदयेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के मुद्दे पर विधायक सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी में प्रेस वार्ता कर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

प्रेस वार्ता में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पीड़ित परिवारों ने संयुक्त रूप से हालिया घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है, लेकिन युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दाेष लोगों को फर्जी मामलों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   बिना ट्यूशन पढ़ाई कर अक्षत बने 10वीं के उत्तराखंड टॉपर, सेल्फ स्टडी और अनुशासन से हासिल की बड़ी सफलता

उन्होंने कहा कि मदरसन कंपनी में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे श्रमिकों के समर्थन में पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ताओं पीयूष जोशी, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू एवं छात्र नेता आशीष कबड़वाल के खिलाफ की गई कार्रवाई दमनकारी है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें -   गर्मी और बरसात के मौसम में मच्छरों से बचने के आयुर्वेदिक उपाय जानें

प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू एवं छात्र नेता आशीष कबड़वाल ने भी आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पीयूष जोशी की माता श्रीमती पुष्पा जोशी ने भावुक होकर बेटे के साथ मारपीट और धमकियों का आरोप लगाया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल चिमवाल ने कहा कि यदि निर्दाेषों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रेस वार्ता में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी एक स्वर में पुलिस के कथित रवैये की निंदा की और शीघ्र न्याय की मांग की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440