पिता ने लगाया तीन लोगों पर पुत्र को नशीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाने में आये एक मामले में पिता ने तीन लोगों पर उसके पुत्र को नशीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने का आरोप लगाया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है।

लोहरियासाल मल्ला वार्ड-38, कठघरिया निवासी भुवन चन्द्र सुयाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका पुत्र कुशाग्र सुयाल बीती 30 जून को दोस्तों के साथ घूमने जाने की बात कहकर घर से गया था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। रात में उसने मैसेज पर नैनीताल में होने और प्रातः घर लौटने की सूचना दी थी। अगले दिन रंजन पांडे पुत्र युगल किशोर पांडे निवासी मल्ला गोरखपुर ने फोन पर उसे जानकारी दी कि उनका पुत्र बीमार है, और उसे निजी एक अस्पताल ले गये हैं। जहां से उसे डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय के लिये रेफर किया गया हैं। वहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया है। तहरीर में भुवन ने आरोप लगाते हुए कहना है कि उनके पुत्र के मोबाइल में एक वीडियो मिला है। जिसमें उनका पुत्र रंजन पांडे के घर पर फर्श पर गिरा हुआ दिख रहा है। उसी कमरे में रंजन पांडे की मां तथा एक अन्य व्यक्ति भी नजर आ रहा है। भुवन का आरोप है कि रंजन पांडे ने द्वेष भावना के चलते उसके पुत्र की नशीला पदार्थ खिलाकर हत्या की है। उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   नवरात्र पर सख्त आदेशः 19 से 27 मार्च तक ‘मीट-मांस पूरी तरह बैन’, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440