हल्द्वानी में गांधी स्कूल के पास डॉक्टर की कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे अस्पताल स्वामी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया जब गांधी स्कूल के पास अचानक एक कार धू-धू कर जल उठी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।

जानकारी के अनुसार कार हल्द्वानी के नीलकंठ हॉस्पिटल के स्वामी डॉ. गौरव सिंघल की थी। घटना के वक्त वह स्वयं कार चला रहे थे। तभी अचानक गाड़ी के अंदर से जलने की तेज बदबू आने लगी। सतर्कता दिखाते हुए डॉ. सिंघल तुरंत कार से बाहर निकल आए और अपनी जान बचा ली। कुछ ही देर में कार आग की लपटों में घिर गई।

स्थानीय जगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के 5 जिलों में बदलेगा मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार; घाटियों में कोहरे की चेतावनी

पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440