उधमसिंह नगर जिले में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कोचिंग सेंटर और रेस्टोरेंट जलकर राख

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में आज सोमवार को एक तीन मंजिला बिल्डिंग में अचानक आग लग गयी। आग भीषण होने के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गयी और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। करीब डेढ़ घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन इस आग से कोचिंग सेंटर और रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड पर तीन मंजिला इमारत है, जिसमें सोमवार की दोपहर को अचानक आग लग गई। आसपास को लोग इससे पहले कुछ समझ पाते आग अपना विकराल रूप धारण कर लिया। इस आग की चपेट में आईलेट सेंटर और रेस्टोरेंट भी आ गया। इस आग में बिल्डिंग में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इसके अलावा बिल्डिंग के बार खड़ी चार बाइकें भी आग में जलकर खाक हो गई।
जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उसी के बराबर में बैंक और हॉस्पिटल की इमारत भी है, लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया था, जिस कारण बड़ी घटना होने से बच गई। यदि आग इन दोनों इमरातों तक पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान हो जाता। इधर आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। फिलहाल फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   विजयदशमी 2026: दशहरा को करें भगवान राम के इन मंत्रों का जाप, आत्मविश्वास और एकाग्रता में होगी वृद्धि
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440