प्रापर्टी के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट, मामला पुलिस के पास पहुंचा

खबर शेयर करें

Fighting over property transaction, the matter reached the police

समाचार सच, हल्द्वानी। लेनदेन के विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में द्वारिकापुरी, कुसुमखेड़ा निवासी गिरीश तिवारी ने कहा है कि उसका पंकज वर्मा के साथ प्रॉपर्टी को लेकर लेनदेन का विवाद चल रहा है। इस पर बीती 3 मार्च को जब वह पंकज वर्मा के घर पैसे मांगने गया तो उसके साथ गाली गलौज की गई। आरोप है कि पंकज ने अपने भाई सचिन के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया और मारपीट की। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026ः प्रथम दिन- मां शैलपुत्री की पूजा से होगी शुरुआत, जानिए पूजन विधि, महत्व और मंत्र

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440