समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मियों के मौसम में अंजीर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अंजीर एक ऐसा फल है जिसे कच्चा और सूखा दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। अंजीर को अंग्रेजी में फिग कहा जाता है। इस फल का रंग हल्का पीला होता है, जबकि पकने के बाद गहरा सुनहरा या बैंगनी हो सकता है।
अंजीर को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है अंजीर का सेवन। अंजीर के सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है। अंजीर बेहद स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर है।
अंजीर में पोटेशियम, मिनरल, कैल्शियम और विटामिन के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाने का काम करते हैं। अंजीर को पेट संबंधी समस्याओं में बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंजीर के सेवन से कब्ज और गैस की समस्या में राहत मिल सकती है। अंजीर को ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। अंजीर बेहद स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर है. अंजीर के सेवन से एनर्जी और इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है. तो चलिए आज हम आपको अंजीर खाने के फायदे बताते हैं।
अंजीर खाने के फायदे –
एनर्जी – अंजीर एक ऐसा फल है जिसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होती है। अंजीर में विटामिन, सल्फर, क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिससे एनर्जी की कमी को दूर किया जा सकता है।
हड्डियों – हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में अंजीर को शामिल कर सकते हैं। अंजीर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद कर सकते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में अंजीर को शामिल कर सकते हैं।
मोटापा – अंजीर के सेवन से मोटापे को कम किया जा सकता है। अंजीर में बहुत कम कैलोरी होती है, जो वजन को घटाने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं सूखे अंजीर में फैट की मात्रा भी बहुत कम पाई जाती है जिसके सेवन से बढ़े हुए वजन को कम किया जा सकता है।
कैंसर – अंजीर का सेवन कैंसर से बचाव में सहायक हो सकता है. अंजीर के फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व पेट और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं।
डायबिटीज – डायबिटीज रोगियों के लिए अंजीर के पत्ते काफी फायदेमंद माने जाते हैं। अंजीर के पत्तों में ऐसे कई गुणकारी तत्व मौजूद हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं. डायबिटीज में अंजीर के पत्तों की चाय का सेवन कर सकते हैं।
डाइजेशन – जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंजीर के सेवन से पेट दर्द, गैस और कब्ज की समस्या से राहत पाई जा सकती है।
हाई ब्लड प्रेशर – हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अंजीर काफी फायदेमंद माने जाते हैं। अंजीर में फ्लेवोनॉइड और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम किया जा सकता है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


