Finance company employees accused of fraud, case filed on the instructions of SSP
समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से पूर्व में शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन कोई कार्रवाई ना होने पर महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेज कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में सुभाष नगर निवासी पारूल कपूर पत्नी धीरज कपूर ने कहा है कि उसे गत वर्ष जनवरी माह में रोहित राठी, रोहित शर्मा, शिखा थापा, विवेक जैन नामक लोगों के फोन आये और उन्होंने स्वयं को धनलक्ष्मी फाईनेंस कंपनी में कार्यरत बताया। कहा गया कि वह उसे पर्सनल लोन दिला देंगे। इसके ऐवज में उससे अलग-अलग किश्तों में करीब साढ़े तीन लाख की रकम ले ली गई। इतना ही नहीं उसे विश्वास में लेने के लिए कंपनी का फर्जी का चेक बनाकर उसके व्हाट्सअप नंबर पर भेजा गया। लेकिन इसके बाद उसे लोन नहीं दिया गया। दबाव बनाने पर पहले तो आरोपित टालमटोल करते रहे। लेकिन बाद में डराने धमकाने लगे। पीड़िता का यह भी कहना है कि इससे पूर्व उसने साइबर सेल में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं की गई। अब उसने एसएसपी को शिकायती पत्र भेज कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



