बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के चोरगलिया रोड चौराहा स्थित एक इलैक्ट्रॉनिक के गोदाम में आग लग गयी। जिससे गोदाम में रखे इलेक्ट्रॉनिक के सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। गोदाम स्वामी के अनुसार करीब आठ लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरगलिया रोड चौराहा पर रेहान पुत्र इदरीस अहमद का मकान है। मकान के नीचे ही उन्होंने गोदाम बनाया हुआ है। बताया जा रहा है महिला डिग्री कालेज क पास रहने वाले रेहान के छोटे भाई का यहां पर इलैक्ट्रॉनिक का सामान रखा हुआ था। रविवार की सुबह लोगों ने दुकान से धुंआ उठता देखा तो इसकी सूचना दुकान स्वामी के साथ ही पुलिस को भी दी जिसके बाद वनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच सूचना पर दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तक पूरा इलैक्ट्रॉनिक का सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। दुकान स्वामी रेहान के अनुसार आग से लगभग आठ लाख रूपए का नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही है आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

यह भी पढ़ें -   संस्कृति, साहस और आत्मनिर्भरता का उत्सव: चंपावत में विकास और विरासत का संगम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440