हल्द्वानी में इस जगह लगी झोपड़ी में आग, हजारों का सामान जलकर स्वाहा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। एक झोपड़ी में आग से हजारों का सामान स्वाहा हो गया। आग लगने का कारण हवा के साथ आग की चिंगारी का उड़ कर आना बताया जा रहा है। पुलिस ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से बदायूं निवासी नत्थू लाल पुत्र भजन लाल यहां बंटाईदारी का काम करता है। उसने तीनपानी बाईपास में एक खेत में अपनी झोपड़ी बनाई हुई थी। बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर अचानक उसकी झोपड़ी में आग लग गई। इस पर आस-पास के लोग आग बुझाने के लिए मौके की तरफ दौड़े, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब तक दमकल वाहन आग पर काबू पाता, तब तक झोपड़ी पूरी तरह स्वाहा हो चुकी थी। नत्थू लाल ने बताया कि आग में झोपड़ी में रखी 8 हजार की नगदी, 10 कुंतल गेहूं के अलावा उपयोग का राशन, कपड़े, बिस्तर आदि जलकर राख हो गये। आग लगने का कारण हवा के बीच आग की चिंगारी उड़कर आना बताया जा रहा है। आग के दौरान झोपड़ी में रखा गैस का छोटा सिलेंडर भी फट गया। जबकि जेवरात नत्थू लाल ने किसी तरह जलने से बचा लिए। मंडी चौकी पुलिस ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440