कच्चे घर में लगी आग, जला दो दुपहिया वाहन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/डोईवाला। डोईवाला के तेलीवाला गांव में बीती रात एक कच्चे घर में आग लग गयी। रात डेढ़ बजे लगी इस आग से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। पड़ोसियों की मदद से आग को बुझा लिया गया। हादसे में दो दुपहिया जल गए।

तेलीवाला के रहने वाले फिरोज अली दूध बेचने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रात लगभग डेढ़ बजे उन्हें सीमेंट की चादरे चटकने की आवाज सुनायी दी। उन्होंने देखा उनके कच्चे घर के बरामदे में आग भड़क रही थी, पड़ोसियों की मदद से आग पर पानी डालकर उसे बुझाने का काम किया। फिरोज अली के कच्चे घर में आग से जहां उनके बरामदे में खड़ी हुई एक बाइक और स्कूटी जल गई, वहीं बिल्ली के छोटे-छोटे बच्चों की आग में जलकर मौत हो गयी है।

तेलीवाला के फिरोज अली पुत्र इमदाद अली का कहना है कि उनके कच्चे घर में आग लगने का यह मामला संदिग्ध है, आग लगने का कारण उनकी समझ से परे है। वार्ड-16 तेलीवाला के सभासद अब्दुल कादिर ने कहा वो प्रशासन से इस आग से हुये नुकसान की भारपाई के लिये मुआवजे की मांग करेंगे। इसके साथ ही आग के कारणों की जांच के लिए डोईवाला पुलिस को भी एक पत्र दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के होटल में शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440