शराब ठेके में काम करने वाले दो युवकों पर फायरिंग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। शराब ठेके में काम करने वाले दो युवकों पर धूलकोट में अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। घायल का इलाज सिनर्जी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है, युवकों पर हमला लूट के इरादे से किया गया था। हालांकि घायल के बयान के आधार पर पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आपसी रंजिश का मामला बता रही है। पुलिस के मुताबिक बरोटीवाला शराब ठेके में काम करने वाले दो युवक शनिवार देर शाम प्रेमनगर की तरफ लौट रहे थे। ठेके से ही  बाइक सवार दो युवक उनका पीछा कर रहे थे। जैसे ही ठेके के कर्मचारी धूलकोट के जंगल में पहुंचे तो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रुकने के लिए कहा। वे नहीं रुके तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। बताया जा रहा है कि गोली बाइक चला रहे युवक के पेट में लगी। पीछे बैठे युवक ने शोर मचाया तो वहां लोग जमा हो गए। लोगों की भीड़ देख बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सूचना पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सिनर्जी अस्पताल पहुंचाया। वहां से युवक को किसी अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, सूचना पर एसपी सिटी श्वेता चौबे के साथ ही सीओ सदर अनुज कुमार भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि घायल युवक की पहचान शंकर सिंह बोरा के रूप में हुई है। फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर है। युवक ने पुलिस को दिए बयान में पैसे होने की बात से इनकार किया है। घायल युवक ने बताया कि उनके पास एक बैग जरूर था, लेकिन बदमाशों ने उसे छीनने का प्रयास नहीं किया। लिहाजा प्रथमदृष्टया पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मान रही है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440