जन कल्याण विकास समिति का प्रथम वार्षिकोत्सव मनाया धूमधाम से, विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे चार लोगों को किया सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जन कल्याण विकास समिति द्वारा अपना प्रथम वार्षिकोत्सव समिति के कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, विशिष्ठ अतिथि वन अनुसंधान केन्द्र के वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट, कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, पार्षद दीपक बिष्ट, समिति अध्यक्ष सुरेश कपिल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का बैच अलंकरण कर व पुष्प गमला भेंट कर स्वागत किया। नन्ही विद्यार्थी कीर्ति रंजन ने अपनी मधुर आवाज से सभी अतिथियों का स्वागत कर सभी का मन मोह लिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि महापौर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने समिति के प्रयासों की सराहना की और कहाँ कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व उत्तराखंड सरकार की निर्धन वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और इसके लिए सामाजिक संगठनों के माध्यम से जागरूकता लाई जा सकती हैं। उन्होंने समिति और सुमनलता के प्रयासों की सराहना करते हुए सहयोग की बात कहीं।
समिति की सचिव सुमनलता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की भूमिका रखी और बताया कि वह कई वर्षों से संगठन के माध्यम से समाज के बीच कार्य कर रही हैं और वह अब समाज के सहयोग से और अधिक सक्रियता से कार्य करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में निशुल्क कोचिंग के माध्यम से निर्धन परिवार के बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही हैं और महिला आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व महिला होने के बावजूद उन्होंने इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का कार्य किया है और समाज के सहयोग से वह अपने कार्य को आगे बढ़ायेंगी। विशिष्ट अतिथि मदन बिष्ट व पार्षद दीपक बिष्ट ने भी समिति के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम अध्यक्ष साकेत अग्रवाल ने समिति सचिव सुमनलता के प्रयासों को प्रेरणादायक बताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और कहाँ कि वह उनके द्वारा किए जा रहे कार्याे में पूर्ण सहयोग करेंगे। समिति अध्यक्ष सुरेश कपिल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
समिति द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे चार लोगों का सम्मान भी किया गया। पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य के लिए रेंजर मदन सिंह बिष्ट, शिक्षा क्षेत्र में कार्य के लिए पार्वती किरौला, सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए तीलू रौतेला पुरस्कार प्राप्त विद्या मेहतोलिया व समाजसेवी आशा शुक्ला को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि रौतेला व साकेत अग्रवाल ने सभी का सम्मान किया। इस मौके पर समिति द्वारा तीज पर कराई गई मेहंदी प्रतियोगिता के विजेताओं ज्योति प्रथम स्थान, स्पर्शी जोशी द्वितीय व कंचन राठौर तृतीय स्थान को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रवि दुर्गापाल ने किया। इस मौके पर सारथी फाउंडेशन के नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी, राधा टंडन, कनक चंद, अलका जीना, कंचन कश्यप, योगेंद्र साहू, विपिन पांडेय,एडवोकेट चंद्रशेखर जोशी, गीता जोशी, प्रियंका गोस्वामी, जया जोशी,पी डी जोशी, तन्नु, गोविंद कश्यप, महिपाल कश्यप व समिति सदस्य रवि शर्मा, रमेश नगरकोटी, ओ पी अग्रवाल, संगीता आर्य, तारा दुर्गापाल, दिया पाण्डेय, अन्नू कश्यप मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   23 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440