उत्तराखण्ड में किशोरी से दरिंदगी, पांच किशोरों ने किया गैंगरेप, केस दर्ज कर किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, खटीमा। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के खटीमा के एक गांव में 13 अक्टूबर को एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने समुदाय को हिलाकर रख दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, और आरोपियों की उम्र की पुष्टि की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   अपराधियों का काल बनेगा आपरेशन क्रेक डाउन संदिग्धों पर होगी ताबड़तोड़ कार्यवाही

घटना के दिन किशोरी एक धार्मिक कार्यक्रम में गई थी, जहां उसका सहपाठी उसे बाइक पर मिला। जान-पहचान के कारण उसने उसकी बाइक पर बैठने का निर्णय लिया, लेकिन सहपाठी उसे जबरन गांव के आम के बाग में ले गया, जहां उसके चार साथी मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार रात पांचों आरोपी किशोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मंगलवार देर शाम चकरपुर क्षेत्र से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पाचों को रुद्रपुर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। कोतवाल मनोहर सिंह ध्यानी ने बताया कि पांचों आरोपी बाल संरक्षण गृह भेजे गए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440