देश की रक्षा करने वाले शहीद सैनिकों को पुष्प चक्र किया अर्पित

खबर शेयर करें

देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात जवान अपने बलिदान देने से भी नहीं कतराते हैं : भट्ट


समाचार सच, हल्द्वानी। देश में रक्षा की खातिर सीमाओं पर अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीद सैनिकों के सम्मान में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी स्थित शहीद पार्क पहुंच कर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। रक्षा राज्य मंत्री बनकर पहली बार हल्द्वानी पहुंचे अजय भट्ट ने शहीदों को याद करते हुए उनके बलिदान को देश का सर्वाेच्च बलिदान बताया है।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

गुरुवार को मोदी कैबिनेट में रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक में पहुंच कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देश की सुरक्षा के खातिर हमारे जवान सीमा पर अपने सर्वाेच्च बलिदान देने से भी नहीं कतराते हैं हमें ऐसे वीर सैनिकों पर गर्व है।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस अवसर पर विधायक राम सिह कैडा, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रकाश हर्बाेला, चन्दन बिष्ट, महेन्द्र अधिकारी, विनीत अग्रवाल, प्रदीप जनौटी, साकेत अग्रवाल, प्रतिभा जोशी, विनीत अग्रवाल, प्रताप बिष्ट, गीता जोशी, आशा शुक्ला, संजय दुम्का सहित भाजपा कार्यकर्ता व पूर्व सैनिक आदि भी उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440