नैनीताल में वन विभाग की कार्रवाई, संदिग्ध आदमखोर बाघ ट्रेंकुलाइज, अलर्ट जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। जनपद नैनीताल के भीमताल क्षेत्र में वन विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ज्योली गांव में हाल ही में महिला को अपना शिकार बनाने वाले संदिग्ध बाघ को ट्रेंकुलाइज कर लिया गया है। हालांकि वन विभाग ने अभी यह स्पष्ट किया है कि पकड़ा गया बाघ वही आदमखोर है या नहीं, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है।

वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि बाघ को सुरक्षित काबू में ले लिया गया है और उसकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक पूरी तरह पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक इसे वही आदमखोर बाघ मानना जल्दबाजी होगी।

यह भी पढ़ें -   भक्ति के महासागर में डूबा हल्द्वानी, भागवत कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह बुधवार को ज्योली गांव में एक महिला पर बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था, जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इस मामले में भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने भी जानकारी देते हुए कहा कि वन विभाग की कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन जब तक यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि पकड़ा गया बाघ ही आदमखोर है, तब तक ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का खेल बेनकाब, 6 युवतियां रेस्क्यू, मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार

वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अकेले जंगल या सुनसान इलाकों में न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें। फिलहाल पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440