हल्द्वानी नगर निगम की ओर से गौरक्षक दल का गठन, मुख्य मार्गों से हटायेंगे आवारा पशु

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम की ओर से महानगर के मुख्य मार्गों से आवारा पशुओं को हटाने के लिए गौरक्षक दल का गठन किया गया है। इसमें 20 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

यह दल नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग में घूमने वाले गोवंश को मुख्य मार्गों से हटाने का कार्य करेंगे ताकि मुख्य मार्ग में विचरण करने वाले गोवंश से होने वाली दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। यह गौरक्षक दल मोटरसाइकिल के माध्यम से रानीबाग से लेकर तीनपानी, रामपुर रोड, कालूसिद्ध मंदिर से ब्लॉक ऑफिस तक, कुसुमखेड़ा चौराहे से कमालुवागांजा मोड तक, लालडांठ से कॉल टैक्स काठगोदाम समस्त कैनल रोड आदि का भ्रमण करते रहेंगे। दल गोवंश की स्थिति से अवगत कराएंगे। मुख्य मार्गों से गौवंश को हटायेंगे और उन्हें गौशाला पहुंचाने हेतु मदद भी करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन संभालेंगे जिम्मेदारी; दुष्यंत गौतम को सिक्किम की कमान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440