पूर्व पार्षद ने किया गरीब के सर पर छत डालने का कार्य

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजधानी देहरादून के चकराता रोड सैय्यद मोहल्ला निवासी नरेश कुमार पुताई का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है, उन्हे पिछले डेढ़ वर्ष से कोविड महामारी के चलते ठीक से काम भी नही मिल रहा था, ऐसे में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व पार्षद व लायन क्लब्स के सदस्य सचिन गुप्ता तथा लायन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पंकज बिजवान को नरेश कुमार की समस्या की जानकारी हुई।

नरेश कुमार ने बताया कि वह मेहनत कर किसी तरह परिवार पेट तो भर रहा है परंतु सर पर छत नही है। दो सालों से पुरानी ईंटे जोड़-जोड़ कर दीवारे तो खड़ी कर दी, परंतु आज तक पैसे की कमी के चलते छत नही डाल पाए। बरसात आने से पहले यही सोचते रहते है कि ये बरसात बच्चो के साथ किस प्रकार कटेगी। सचिन गुप्ता व पंकज बिजल्वाण ने नरेश के घर जाकर देखा तो वास्तव मे उनकी स्थिति दयनीय थी। इस पर दोनों ने निर्णय लिया कि बरसात से पहले ही नरेश कुमार के घर की छत डलवाएंगे व परिवार का सपनो का घर बनाने में उनकी पूरी मदद करेंगे। आज नरेश कुमार के घर का लिंटर डाला गया। पूरे परिवार का खुशी का ठिकाना नही था, बेटी व पत्नी बोली अबकी बारिश बिना भीगे आराम से कमरे में सो सकेंगे। पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता ने कहा कि वह पंडित दीनदयाल जी के आदर्शों पर चलते है, आखरी छोर पर बैठे व्यक्ति की सहायता करना ही हमको सिखाया गया है,यही वह कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440