नहीं रहे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली

खबर शेयर करें

-सांस लेने की दिक्कत होने पर 9 अगस्त को एम्स में कराया था भर्ती

समाचार सच, दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया। 67 वर्षीय जेटली ने दोपहर 12.07 बजे आखिरी सांस ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर दुख जताया।

श्री जेटली को 9 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था और उन्होंने हीमोडायनेमिक्स स्थिर घोषित किया गया था।
आज शनिवार को 12ः07 पर उनका देहांत हो गया। वह पेशे से वकील अरुण जेटली वित्त मंत्री के रूप में पहले कार्यकाल के दौरान नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे। उन्होंने वित्त और रक्षा विभाग को को संभाला और अफसर सरकार के मुख्य संकटमोचन के रूप में कार्य किया।

जेटली ने अपनी अस्वस्थता के कारण 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। उन्होंने पिछले साल रिनल ट्रांसप्लांट कराया था। सितंबर 2014 में उन्होंने लंबे समय तक मधुमेह की स्थिति के कारण अपने वजन को ठीक करने के लिए बेरिएट्रिक सर्जरी कराई थी।

इससे पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एल के आडवाणी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने सोमवार को अस्पताल जाकर जेटली का हालचाल जाना था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440