पूर्व राज्यमंत्री गजराज ने सीएम व स्वास्थ्य मंत्री को विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दो दिवसीय दून प्रवास के दौरान पूर्व राज्यमंत्री गजराज बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि धारी विकासखंड का पोखरण-कसियालेख मोटर मार्ग पर्यटन की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण है। इस मोटर मार्ग की मरम्मत न होने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को सड़क के पुर्ननिर्माण व सौंदर्यीकरण की दिशा में जल्द कार्यवाही के निर्देश दिए।

इसके अलावा गजराज बिष्ट ने चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के समक्ष आशा वर्करों की मांगें भी रखी। कहा कि आशाएं अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ कर रही हैं। लेकिन उन्हें उनके काम के अनुरूप वेतन नहीं मिल पा रहा है। लिहाजा आशाओं की मांग पर मानदेय की दिशा में कार्यवाही की जाए। साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपनल के माध्यम से कार्यरत फार्मासिस्ट को उनकी योग्यता एवं वरीयता के आधार पर उनकी श्रेणी निर्धारित करने की मांग भी रखी। इस पर डॉ रावत ने इन मुद्दों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: आज मनाई जाएगी विजयादशमी, जानें अपराजिता पूजन का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440