पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, देश ने खोया एक महान नेता और अर्थशास्त्री

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेन्सी)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें शाम करीब 8 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। डॉ. मनमोहन सिंह लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।

लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ
डॉ. सिंह, जो दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे, लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 2006 में उनकी दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद उनका स्वास्थ्य लगातार कमजोर रहा। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ और बेचौनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशें नाकाम रहीं।

डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन परिचय
डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उनकी शिक्षा दीक्षा कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में हुई, जहां से उन्होंने अर्थशास्त्र में डी.फिल. की उपाधि प्राप्त की।

यह भी पढ़ें -   जेल में हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर कदम, सात दिवसीय मोमबत्ती प्रशिक्षण शुरू

वह एक जाने-माने अर्थशास्त्री और प्रशासक थे। 1982 से 1985 तक उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए। 1985 से 1987 तक वह योजना आयोग के प्रमुख रहे। 1991 में, पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में देश के आर्थिक सुधारों की नींव रखी।

प्रधानमंत्री के रूप में योगदान
डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके कार्यकाल में देश ने आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण के कई महत्वपूर्ण कदम देखे।

1991 में, वित्त मंत्री के रूप में, उन्होंने उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण (स्च्ळ) की नीतियों को लागू किया, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाजार के लिए खोलने में मदद मिली। इन नीतियों के चलते देश में विदेशी निवेश बढ़ा और भारतीय अर्थव्यवस्था ने तेजी से विकास किया।

यह भी पढ़ें -   पूर्व विधायक की वोटरों को अजीब चेतावनी, कहा-मेरा पानी पीकर वोट नहीं दिया तो पेट में पड़ेंगे कीड़े

अवार्ड और सम्मान
डॉ. मनमोहन सिंह को उनके योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
पद्म विभूषण (1987)
एशिया मनी अवार्ड (1993, 1994)
जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार (1995)

देश में शोक की लहर
डॉ. सिंह के निधन की खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी समेत तमाम नेताओं और देशवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

डॉ. मनमोहन सिंह अपने शांत स्वभाव, अद्वितीय दृष्टिकोण और दूरदर्शी नीतियों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनके निधन से देश ने एक महान नेता, अर्थशास्त्री और मार्गदर्शक खो दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440