हजारों की नगदी के साथ चार जुआरी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने हजारों की नगदी के साथ चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें गैम्बलर अधिनियम में निरूद्ध किया गया है।

भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान टैक्सी स्टैंड के पास कुछ लोग जुआ खेलते दिखे। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर घेराबंदी कर चार जुआरियों को दबोच लिया। मौके से पुलिस को 1050 रूपये की नगदी व ताश की गड्डी भी बरामद हुई है। जुआरियों ने पुलिस को अपने नाम शंकर गर्ब्याल पुत्र गजेन्द्र गर्ब्याल निवासी महेश नगर, हरभजन सिंह पुत्र गुरूचरण सिंह निवासी भोटिया पड़ाव, प्रकाश दानी पुत्र वीरा दानी निवासी दमुवाढूंगा व पंकज पडियार पुत्र स्व. फूल सिंह पडियार निवासी तिकोनिया बताये हैं। पुलिस ने चारों को जुआ अधिनियम में निरूद्ध किया है।

ad rakhi
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   64 की उम्र में नहीं थमे कदम! हल्द्वानी के शिवेंद्र सिंह बिष्ट ने खारदुंगला चैलेंज में जीता कांस्य पदक
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440