31 किलो चरस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/पंतनगर/रुद्रपुर। पंतनगर थाना क्षेत्र में आने वाले टांडा तिराहे के पास चैकिंग के दौरान कुमाऊं यूनिट की एसटीएफ ने चार तस्करों को 31 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गये तस्करों के खिलाफ पंतनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। जबकि वाहनों को सीज कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के पंतनगर थाना क्षेत्र में आने वाले टांडा तिराहे के पास कुमाऊं यूनिट की एसटीएफ चैकिंग कर रही थी। तभी उन्हें कैंटर संख्या यूके 04सीबी-5197 व बाइक संख्या यूके 06एक्यू-8291 आती दिखी, जिसे रोका तो उसमें बैंठे लोगों शक हुआ तो कैंटर की तलाशी ली गयी तो उन्हें 31 किलों चरस बरामद हुई। टीम ने मौके से सुंदर सिंह पुत्र स्व. चंदन सिंह निवासी ग्राम धनौरा बिलासपुर, संग्राम सिंह उर्फ संतोष पुत्र नेत्र सिंह निवासी ग्राम चन्दैन बिलासपुर, विशाल कक्कड़ पुत्र अशोक कुमार निवासी नरपतनगर रूद्रपुर व नंदन सिंह बिष्ट पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम जोलपोखरा, पहाड़पानी मुक्तेश्वर को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पूछताछ में पकड़े गये तस्करों ने बताया कि वह उक्त चरस को ग्राम झूनी थाना कपकोट बागेश्वर में रहने वाले नरेंद्र सिंह नामक सख्स से 35 हजार रूपये प्रति किलो के हिसाब से खरीद कर लाये हैं और उसे दिल्ली में राजेश, राजेश नेपाली व लाला आदि को 50 हजार रूपये प्रति किलो के हिसाब से बेचने वाले थे। उक्त चरस को बागेश्वर से रूद्रपुर लाने के लिए कैंटर चालक को तीन हजार रूपये प्रति किलो के हिसाब से भाड़ा दिया जाता है। पकड़े गये तस्करों में से सुंदर सिंह ने बताया कि वह दिसम्बर माह में भी 12 किलो चरस की खेप दिल्ली में खपा चुके हैं। वह पूर्व में पुलिस के हाथ से कई बार बच चुके हैं। सफलता प्राप्त करने वाली टीम को पुलिस उप महानिरीक्षक एसटीएफ रिद्धिम अग्रवाल ने पांच हजार रूपये का ईनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसटीएफ निरीक्षक एमपी सिंह, एसआई विनोद चन्द्र जोशी, बृजभूषण गुरूरानी, हेड कांस्टेबल बाबू खान, कांस्टेबल गोविन्द सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह कनवाल, महेंद्र गिरी, गुरवंत सिंह, राजेंद्र सिंह महरा, जय सिंह शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440