महिला से मकान बेचने के नाम पर की धोखाधड़ी, पुलिस से लगायी गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने एक व्यक्ति पर लाखों की रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में शिवपुरी भवानी गंज में रहने वाली पल्लवी गोयल ने कहा है कि मूलरूप से बिहार निवासी अशोक कुमार पुत्र राज बल्लभ सिंह ने वर्ष 2019 में उससे घरेलू कार्य करवाने हेतु पैसे दिये थे। उसके पास मई से अगस्त माह तक अलग-अलग किश्तों में 63 लाख की रकम पहुंच गयी थी। निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद जब रकम वापस मांगी गई तो अशोक ने यह कहकर असमर्थता जताई कि अभी उसके पास पैसे नहीं हैं। लिहाजा वह हल्द्वानी के अमरावती बस्ती फेज-1, मल्ली बमौरी हरि नगर स्थित अपने मकान की रजिस्ट्री उनके नाम कर देगा। इस समय वह अपने गांव बिहार पटना में है। आपको बयाना देना होगा। जिस पर पल्लवी ने उसके द्वारा बताये खाते में 11 लाख की रकम स्थानान्तरित कर दी। इसके बाद वह रजिस्ट्री नाम करने को लेकर टालामटोली करने लगा। साथ ही रकम वापस भी नहीं की गई। इस पर महिला को धोखाधड़ी का आभास हुआ और वह पुलिस की शरण में पहुंची। मुखानी थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440