कम्पनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर करी लाखों की ठगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कंपनी की फ्रेंचाइजी फीस के नाम पर लाखों की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में गौजाजाली, बरेली रोड निवासी पंकज अग्रवाल ने कहा है कि उसने श्रीलेदर लिमिटेड कोलकता में हल्द्वानी के स्टोर के लिये आवेदन किया था। जिसपर कम्पनी की ओर से आरके पाटिल व रनविजय सिंह ने बताया कि इसके लिए उन्हें पांच लाख का शुल्क जमा करना होगा। इस पर उन्होंने अलग-अलग किश्तों में कंपनी द्वारा दिए गए बैंक खातों में 3.74 लाख की रकम जमा कर दी। इसके बाद न तो उसे फ्रेंचाइजी दी गई और न ही रकम ही वापस लौटाई गई। जब उसने कंपनी के अधिकारियों से संपर्क साधने का प्रयास किया तो उनके मोबाइल नंबर बंद आए। इस पर उसे ठगे जाने का आभास हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   होलिका दहन के समय करें ये विशेष उपाय

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440