समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में प्रदेश में आए दिन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे है। वहीं अब हल्द्वानी में ठगों ने एक व्यक्ति को झांसे में लेकर एक लाख की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में शंकर राम पुत्र गंगा राम निवासी ग्राम हरिपुर शिवदत्त, अर्जुनपुर, गोरापड़ाव ने कहा है कि उसे बीते दिवस एक सख्श का फोन आया। फोन करने वाले ने उसे यह कहा कि वह उसका दोस्त शर्मा बोल रहा है। उसे अपनी पत्नी को कुछ पैसे भेजने हैं, लेकिन उसके फोन से पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। लिहाजा वह उसकी पत्नी के नंबर पर पैसे ट्रांसफर कर दे। इस पर शंकर राम के फोन पर पैसे भेजे जाने के मैसेज भी आए। इसके बाद शंकर ने फोन करने वाले सख्श द्वारा दिए गए नंबर पर एक लाख की रकम ट्रांसफर कर दी। इस बीच पता चला कि उसके फोन पर पैसे ट्रांसफर ही नहीं किए गए थे। तब जाकर उसे ठगे जाने का आभास हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Fraud of one lakh rupees from a person in Haldwani, on the pretext of getting money transferred to the number, you should also be careful
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















